कुशीनगर, अगस्त 29 -- Kushinagar News: सुकरौली, हिन्दुस्तान संवाद। हाटा कोतवाली के सुकरौली नगर पंचायत के एक वार्ड की निवासी महिला ने नपं अध्यक्ष राजनेति कश्यप व उनके समर्थक पर छेड़खानी व मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत मिलते ही हाटा कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। छानबीन शुरू कर दी है।

शिकायत का विवरण पीडिता ने पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में बताया है कि मेरी जमीन के बगल में नगर पंचायत द्वारा रास्ते का निर्माण कराया जा रहा था। रास्ते की चौड़ाई मेरे जमीन में अधिक बढ़ा दी गयी है। चौड़ाई ठीक कराने के लिए नपं अध्यक्ष राजनेति कश्यप को कई बार फोन करके कही किन्तु चेयरमैन आना कानी कर रहे थे। बाद में चेयरमैन ने अपने आवास स्थित कैंप कार्यालय पर गुरुवार को सुबह बुलाया। आरोप है कि जब सुबह कैंप कार्यालय पहुंची तो चेयरमैन के सहयोगी सानू गुप्ता ने मु...