Kushinagar News: सीसी सड़क निर्माण से जूनियर हाईस्कूल परिसर में भरा पानी
कुशीनगर, सितम्बर 1 -- Kushinagar News: कुशीनगर। फाजिलनगर कस्बे के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में तीन तरफ से सीसी सड़क का निर्माण होने के बाद बारिश का पानी विद्यालय परिसर में जमा हो जा रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण विद्यालय परिसर में आवागमन प्रभावित हो रहा है।नगरवासियों के आवागमन के लिए नगर पंचायत ने विद्यालय के तीन तरफ सीसी सड़क का निर्माण कराया है। इससे बारिश के पानी का बाहर निकलने का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। बारिश होते ही पानी विद्यालय परिसर में इकट्ठा हो जाता है, जिससे बच्चों को पानी के बीच से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के पहले विद्यालय परिसर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.