कुशीनगर, जुलाई 6 -- Kushinagar News: कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने टेकुआटार न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सीएम की जनसभा के लिए अफसरों को बांटी गई जिम्मेदारीअस्पताल व्यवस्थाओं की समीक्षा सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश विभाग के डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता एवं डॉ. संदीप के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं के स्टॉक, पैथालॉजी लैब की कार्यप्रणाली, एम्बुलेंस सेवा, चिकित्सा उपकरणों की उपल...