कुशीनगर, नवम्बर 19 -- Kushinagar News: कुशीनगर। गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में 20 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा। रामगढ़ताल के बगल में स्थित चंपा देवी पार्क में सुबह 11 बजे से प्रस्तावित इस कार्यक्रम में कुशीनगर समेत गोरखपुर, देवरिया और महराजगंज के करीब 50 हजार छात्र-छात्राओं के शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अपर जिलाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि शासन की ओर से जारी निर्देश के क्रम में कुशीनगर जिले से कार्यक्रम में शामिल होने वाले विद्यार्थियों और अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने किया...