कुशीनगर, अक्टूबर 25 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की कमी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जरूरत के समय आवश्यक वैक्सीन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। सियार के हमले में घायल लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए करीब 70 किलोमीटर दूर गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाना पड़ रहा है। इससे घायलों और उनके परिजनों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है। समय पर उपचार नहीं मिलने की आशंका से लोगों में चिंता और नाराजगी है। स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। पांच दिसंबर, 2025 को नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के ढोलहा के गुलहरिया गांव में कथित संक्रामक बीमारी से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई थ...