Kushinagar News: सीएचसी तमकुहीराज में अब प्रतिदिन लगेगा एंटी रेबीज इंजेक्शन
कुशीनगर, अक्टूबर 24 -- Kushinagar News: डिबनी बंजरवा, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज में अब कुत्ता, सियार, बिल्ली समेत अन्य जानवरों के काटने से प्रभावित मरीजों को प्रतिदिन एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. हिमांशु मिश्र की पहल पर शुरू हुई इस व्यवस्था से मरीजों को राहत मिलेगी। पहले अस्पताल में सप्ताह में केवल मंगलवार और शुक्रवार को ही इंजेक्शन लगाया जाता था, जिससे अन्य दिनों में पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी होती थी।नई व्यवस्था के तहत अस्पताल के कार्य समय में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने के लिए अलग स्टॉल बनाया गया है। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब मरीजों को इंजेक्शन लगवाने के लिए मंगलवार या शुक्रवार का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. हिमांशु मिश्र ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.