Kushinagar News: सार्वजनिक भूमि पर कब्जे का आरोप, चौथे दिन भी अनशन जारी
कुशीनगर, अक्टूबर 25 -- Kushinagar News: दुदही, हिन्दुस्तान संवाद। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के लोहरपट्टी गांव के चिरकुटहां टोले में सार्वजनिक भूमि पर कथित अवैध कब्जे और फर्जी तरीके से कृषि पट्टा कराए जाने के आरोप को लेकर ग्रामीणों का अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे रामेश्वर मुसहर की स्थिति बिगड़ने लगी है। उनके साथ मुसहर समुदाय के पुरुष और महिलाएं भी प्रतिदिन धरने पर बैठ रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि गांव की नवीन परती भूमि का इस्तेमाल लंबे समय से सार्वजनिक कार्यक्रमों और अन्य सामुदायिक कार्यों के लिए होता रहा है। उनका आरोप है कि वर्ष 2009 में उक्त भूमि पर चबूतरे का निर्माण कराया गया था। साथ ही दो कमरों के निर्माण के लिए पांच फीट ऊंची दीवार भी खड़ी की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित भूमि पर कटहल के पांच और महुआ का एक पेड़ भी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.