Kushinagar News: सामाजिक भाईचारे से मजबूत होगा बहुजन आंदोलन : मदन राम
कुशीनगर, नवम्बर 3 -- Kushinagar News: छितौनी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत छितौनी की सब्जी मंडी में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से विधानसभा स्तरीय सामाजिक भाईचारा कैडर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी डॉ. मदन राम और वरिष्ठ बसपा नेता असगर अली ने डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।डॉ. मदन राम ने सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़े, अति पिछड़े, अल्पसंख्यक और वंचित समाज के लोगों को आपसी प्रेम और भाईचारे के सूत्र में जोड़ना समय की जरूरत है। बसपा सामाजिक परिवर्तन और समतामूलक समाज की स्थापना के उद्देश्य से काम कर रही है। बाबा साहब के संवैधानिक विचारों और मान्यवर कांशीराम के संघर्षों को आगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.