Kushinagar News: सात निजी अस्पतालों पर 10 हजार तक जुर्माने की तैयारी
कुशीनगर, सितम्बर 23 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। यह भी पढ़ें- Gonda News: सीएमओ के निरीक्षण में मिलीं कई खामियां, कारण बताओ नोटिस जिले में निजी अस्पतालों की जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग अब कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। स्थलीय जांच रिपोर्ट और अस्पताल संचालकों की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण के मिलान में सात अस्पतालों में गंभीर कमियां सामने आई हैं। इन अस्पतालों में 24 घंटे पंजीकृत चिकित्सक की उपलब्धता नहीं मिली। विभाग इन पर क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगाने की तैयारी कर रहा है।जांच प्रक्रिया सीएमओ डा. चंद्रप्रकाश ने मंगलवार को बताया कि पहले चरण में जिले के 52 निजी अस्पतालों की स्थलीय जांच कराई गई थी। जांच के दौरान 18 अस्पतालों में व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप मिलने पर उन्हें क्लीनचिट दे दी गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.