Kushinagar News: साइबर हेल्प डेस्क ने पीड़ित को वापस कराए 9450 रुपये
कुशीनगर, अक्टूबर 26 -- Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा थाने की साइबर हेल्प डेस्क ने साइबर धोखाधड़ी के शिकार मठिया गांव निवासी एक व्यक्ति के 9450 रुपये वापस करा दिए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस के प्रति आभार जताया।खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी विजेंद्र पांडेय पुत्र बसंत पांडेय साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो गए थे। साइबर अपराधियों ने उनके खाते से करीब नौ हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने खड्डा थाने की साइबर हेल्प डेस्क से की थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर हेल्प डेस्क ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रक्रिया पूरी की और पीड़ित की कुल 9450 रुपये की धनराशि वापस कराई। रविवार को धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने साइबर हेल्प डेस्क की टीम को धन्यवाद दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.