कुशीनगर, अगस्त 13 -- Kushinagar News: पटहेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक युवक से साइबर ठगों ने एक युवती से वीडियो काल कराके दिल्ली में मुकदमा दर्ज होने का भय दिखा बुधवार की शाम 45 हजार रुपये खाते में ले लिया और एक लाख की और मांग करने लगे।पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पटहेरवा के एक गांव के युवक को 10 अगस्त की रात में एक वीडियो काल आया।जिसमें एक युवती पहले प्रेम से बात की।फिर थोड़े देर बाद नग्न हो गयी।युवक का कहना है कि वह तत्काल वीडियो काल को डिसकनेक्ट कर दिया।अगले दिन उस युवती ने फिर दूसरे नंबर से फ़ोन किया कि तुम उसका नग्न वीडियो बनाये हो।दिल्ली पुलिस में मुकदमा लिखवाने जा रही हूँ।इसके बाद बुधवार को सुबह दिल्ली डीएसपी बताने वाले कथित संजय ठाकुर का फ़ोन आया कि तेरे विरुद्ध मुकदमा दिल्ली पुलिस का...