Kushinagar News: सांसद व विधायक ने किया निर्माणाधीन बस स्टेशन का निरीक्षण
कुशीनगर, सितम्बर 7 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे एवं पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने निर्माणाधीन पडरौना बस स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों से परियोजना की मौजूदा स्थिति और अब तक हुए कार्यों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सांसद विजय कुमार दुबे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बस स्टेशन के निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराए जाएं, जिससे क्षेत्रवासियों एवं दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को जल्द से जल्द आधुनिक, सुविधायुक्त एवं बेहतर बस स्टेशन की सुविधा उपलब्ध हो सके। कहा कि क्षेत्र में विकास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.