Kushinagar News: सर्पदंश से महिला की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में देर रात घर पहुंचा शव
कुशीनगर, अक्टूबर 6 -- Kushinagar News: फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद। फाजिलनगर विकास खंड के कुचिया पिपरा गांव निवासी 23 वर्षीय महिला की सोमवार शाम सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फाजिलनगर लेकर पहुंचे, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया, हालांकि परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।कुचिया पिपरा गांव निवासी बिन्देश्वरी गोंड के छोटे बेटे विक्की गोंड की पत्नी सलोनी (23) को सोमवार की शाम करीब पांच बजे जहरीले सांप ने डंस लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी फाजिलनगर लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.