Kushinagar News: सर्पदंश से अधेड़ महिला की मौत
कुशीनगर, अक्टूबर 16 -- Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरगोनहा निवासी एक अधेड़ महिला की सांप के डसने से मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज के दौरान गुरुवार की शाम मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।खड्डा क्षेत्र के ग्राम रामपुरगोनहा निवासी सुभा देवी 58 वर्ष पत्नी स्व. राजेन्द्र यादव बुधवार की शाम अपने खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा ले गये, जहां उसकी हालत गम्भीर देख रवीन्द्र नगर धूस मेडिकल कालेज और वहां से बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.