कुशीनगर, अक्टूबर 17 -- Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र खड्डा में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने की, जबकि राज्य संसाधन समूह (एसआरजी) के सदस्य अरविंद कुमार ने निपुण आकलन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और विभागीय गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। बैठक में विद्यालयों के नियमित संचालन, डिजिटल पोर्टल के अद्यतनीकरण, छात्र कल्याण तथा आगामी शैक्षणिक प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर चर्चा की गई। डिजिटल ऐप और पोर्टल पर कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिया गया। बीईओ राजेश कुमार ने शिक्षकों को जन साथी ऐप और प्रखर ऐप डाउनलोड कर उनका उपयोग करने तथा उपलब्ध शैक्षणिक वीडियो देखने के निर्देश दिए। साथ ही नशामुक्ति अभियान ऐप पर आवश्यक प्रविष्टियां ...