Kushinagar News: समस्या समाधान के लिए विधायक से मिलेंगे होटल कारोबारी
कुशीनगर, अक्टूबर 11 -- Kushinagar News: कुशीनगर। होटल एसोसिएशन कुशीनगर की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष मत्स्यराज सिंह की अध्यक्षता में होटल रॉयल रेजीडेंसी में हुई। अध्यक्ष व महासचिव पंकज कुमार ने कहा कि होटल प्रबन्धक व व्यवसायी इस पावन भूमि की गरिमा को नई ऊंचाई पर ले जाने को प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने पर्यटन व होटल उद्योग के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया। बैठक में होटल संचालन से सम्बंधित समस्याओं के समाधान को लेकर रणनीति बनी। नगरपालिका द्वारा लगाए गए यूजर टैक्स के सम्बंध में विधायक से मिलने का निर्णय लिया गया। होटल एसोसिएशन के लिए कार्यालय, लीगल एडवाइजर की नियुक्ति, सराय एक्ट के अनुसार होटल संचालित करने, पर्यटन व होटल उद्योग विकास, होटल एसोसिएशन का डिजिटिलाइजेशन आदि के लिए योजना बनाई गई।सचिन पाठक, ईश्वर जायसवाल, अंशु मणि व जयप्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.