कुशीनगर, जुलाई 5 -- Kushinagar News: कुशीनगर। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जनपद कुशीनगर के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 329-खड्डा, 330-पडरौना, 331-तमकुहीराज, 332-फाजिलनगर, 333-कुशीनगर, 334-हाटा एवं 335-रामकोला (सुरक्षित) के मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य शनिवार को प्रकाशित कर दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति अथवा सुझाव प्रस्तुत करना हो, तो वह अपना अभ्यावेदन संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या उप जिलाधिकारी के कार्यालय (तहसील कार्यालय) अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, कुशीनगर में लिखित रूप से प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों एवं संबंधित पक्षों से अपील की है कि प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची का...