कुशीनगर, नवम्बर 12 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम सभा बंधवा निवासी विमलेश मणि त्रिपाठी के पुत्र विमलेश मणि त्रिपाठी का उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर चयन होने पर क्षेत्रीय लोगों में हर्ष है। उनके घर आने पर क्षेत्रीय लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर मठियाधीर के पूर्व प्रधान अरुण चौधरी मनोज, अनूप यादव, अंगद गुप्ता,विनय पटेल,विजय धीर मणि, प्रवीण शुक्ला, अभय राजेश आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...