कुशीनगर, अगस्त 23 -- Kushinagar News: कुशीनगर। टेकुआटार-रामनगर मार्ग से सतुगड़ही बाजार होते हुए मंझरिया गांव जाने वाली पिच सड़क जगह-जगह टूटकर बदहाल हो गई है। सड़क पर बने गड्ढों में बरसात का पानी भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी पैदल चलने वाले राहगीरों, साइकिल सवारों और स्कूली छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सतुगड़ही बाजार में बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या भी बनी रहती थी। लोगों के काफी प्रयास के बाद विभाग की ओर से वहां ईंट के टुकड़े और राबिस गिराया गया, जिससे बारिश के दौरान कुछ राहत मिली। हालांकि, सड़क की मूल समस्या अब भी बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: घोघसम के सुखासनी गांव में निजी खर्च से कराई जर्जर सड़क की मरम्मत बाजार से मंझरिया गांव तक कई स्थानों पर...