Kushinagar News: सड़क हादसों में मौतों का विभागवार होगा आकलन, 15 दिन में फिर होगी बैठक
कुशीनगर, नवम्बर 1 -- Kushinagar News: कुशीनगर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अब केवल कागजी कार्रवाई नहीं चलेगी। ब्लैक स्पॉट पर कराए गए सुधारात्मक कार्यों का असर दुर्घटनाओं व उनमें होने वाली मौतों के आंकड़ों से आंका जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को विभागवार ठोस कार्ययोजना तैयार करनी होगी। यह निर्देश शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी संजय चौहान ने दी है। उन्होंने कहा कि जनपद में चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर कराए गए सुधारात्मक कार्यों के बाद सड़क दुर्घटनाओं और मौतों की संख्या में कितनी कमी आई है, इसका तुलनात्मक विवरण तैयार किया जाए। कार्यों के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं को भी चिह्नित कर उनका समाधान किया जाए। जिलाधिकारी ने सचिव जिला सड़क सुरक्षा समिति को 15 दिन के भीतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.