Kushinagar News: सड़क बनवाने की मांग लेकर टावर पर चढ़ा युवक
कुशीनगर, नवम्बर 2 -- Kushinagar News: सेवरही(कुशीनगर)। हिन्दुस्तान संवाद सेवरही विकास खंड में सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज एक युवक ने रविवार को पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ा दी। सड़क की मरम्मत कराने की मांग लेकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद उसे नीचे उतारा।पकड़ीहार पश्चिम पट्टी क्षेत्र की सड़क काफी खराब है। उबड़-खाबड़ और गड्ढे भरी सड़क पर चलना काफी मुश्किल है। सड़क की खराब हालत से रकबा दुलमा पट्टी निवासी मुनीब सैनी काफी नाराज थे। इस गंभीर समस्या को लेकर वह कई बार मांग उठा चुके थे। जिम्मेदारों से मिलकर बनवाने की मांग कर चुके थे। इसके बावजूद समस्या का समाधान न होने से क्षुब्ध होकर वह रविवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गए।मुनीब को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.