कुशीनगर, सितम्बर 9 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। रविंद्रनगरधूस थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक बाईपास सड़क पर एक दिन पूर्व कंटेनर से कुचलकर बाइक सवार एक सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे की वजह सड़क पर निर्माण सामग्री गिरा कर किया गया अतिक्रमण पाया गया। इस मामले में पुलिस ने सड़क पर अतिक्रमण करने वाले मकान मालिक व ठेकेदार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने कंटेनर चालक को जेल भेज दिया है।

दुर्घटना का विवरण सेवरही थाने के हल्का नंबर एक में तैनात सब इंस्पेक्टर भवानी प्रसाद पांडेय (57) पुत्र हीरालाल पांडेय निवासी ग्राम नाथूपुर पोस्ट रामनगर कटवथिया थाना भानपुर जनपद बस्ती अपनी बाइक से रविवार की देर शाम को पडरौना डोल मेला में ड्यूटी करने आए थे। रात में डोल मेला की ड्यूटी पूरी करके सोमवार की ...