Kushinagar News: सड़क निर्माण में लापरवाही से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें, हादसे की आशंका
कुशीनगर, अगस्त 8 -- Kushinagar News: कुशीनगर। फाजिलनगर-बघौचघाट मार्ग से बनकटा बाजार जाने वाली नहर की पटरी पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में बरती जा रही लापरवाही राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। निर्माण कार्य के दौरान पेड़ों की कटाई और उनकी जड़ों को हटाने में की गई अनदेखी के चलते सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसकर गड्ढे में तब्दील हो गया है। वहीं, निकाली गई पेड़ की जड़ को सड़क पर ही छोड़ दिए जाने से आवागमन बाधित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।करीब 5.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क का चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पेड़ों की जड़ों को जेसीबी से निकालने के दौरान सड़क का आधा हिस्सा टूट गया, लेकिन कार्यदायी संस्था ने न तो उसकी तत्काल मरम्मत कराई और न ही सड़क पर पड़ी जड़ों को हटाया। इससे मार्ग बेहद संकरा हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.