Kushinagar News: सड़क की पटरियों पर कूड़े का अंबार, राहगीर परेशान
कुशीनगर, अक्टूबर 13 -- Kushinagar News: कुशीनगर। विशुनपुरा विकासखंड के जटहा बाजार में मेन रोड से नेबुआ जाने वाली मुख्य सड़क की पटरियों पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। सड़क किनारे जगह-जगह कचरा फेंके जाने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरे से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। वहीं स्कूली बच्चों को भी गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है।लोगों का कहना है कि जटहा बाजार से महज 50 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे आसपास गंदगी का माहौल बना हुआ है। कचरे के जमाव से मच्छरों के पनपने और संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में सूखे और गीले कचरे के उचित निस्तारण के लिए सरकार की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.