कुशीनगर, सितम्बर 15 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जिले के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झनकौल निवासी समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव असगर अली बाराबंकी जिले में पीडीए पंचायत प्रभारी बनाये गए हैं। असगर अली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने उनका मनोनयन किया है। प्रदेश सचिव असगर अली ने बताया कि 15 सितंबर से 22 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलेगा। 23 सितंबर से 29 सितंबर तक पीडीए जागरूकता अभियान चलेगा। यह भी पढ़ें- Aligarh News: 30 सितंबर तक चलेगा पीडीए जागरूकता अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...