कुशीनगर, अक्टूबर 23 -- Kushinagar News: हाटा/ढाढ़ा, हिन्दुस्तान संवाद। हाटा नगर पालिका क्षेत्र के रामपुर मिश्री निवासी एक युवक का सऊदी अरब में हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। गुरुवार को उसका शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।मृत्युंजय सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह उम्र 27 वर्ष का सऊदी अरब में एक कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करता था। वहां बीते तीन दिनों पहले हृदय गति रुकने से निधन हो गया। गुरुवार को उनका पार्थिव शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। युवक का शव देखकर परिवार के लोगों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृत्युंजय प्रताप सिंह रोजी-रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि वह करीब तीन महीने पहले ही सऊदी अरब गया था। महज 8 महीने पहले उसकी शादी हुई थी। अभी उसके कोई संत...