Kushinagar News: सऊदी अरब कमाने गए युवक का एक सप्ताह से सुराग नहीं, परिजन परेशान
कुशीनगर, नवम्बर 7 -- Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। सऊदी अरब कमाने गए खड्डा थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव निवासी युवक का एक सप्ताह से कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति से संपर्क नहीं होने और मोबाइल बंद मिलने से परिवार किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित है। पीड़ित पत्नी ने प्रधानमंत्री, विदेश मंत्रालय और कुशीनगर के जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर पति का पता लगाने की गुहार लगाई है।प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और डीएम को भेजे गए प्रार्थना पत्र में भैंसहा निवासी पूनम देवी ने बताया है कि उनके पति प्रदीप कुमार पुत्र रामधारी रोजी-रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब गए हैं। वहां वह एक डॉक्टर के यहां चालक का काम करते हैं। 31 अक्तूबर की रात उनकी पति से मोबाइल पर अंतिम बार बातचीत हुई थी। इसके बाद से उनसे कोई संपर्क नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.