Kushinagar News: संत पुष्पा स्कूल की बास्केटबॉल टीम बनी उपविजेता
कुशीनगर, अक्टूबर 19 -- Kushinagar News: कुशीनगर। ढाढ़ा स्थित संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राथमिक वर्ग के बालकों की बास्केटबॉल टीम ने अंतरविद्यालयीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता की ट्रॉफी हासिल की। टीम की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल, अनुशासन, टीम भावना और कड़ी मेहनत से विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर तेरस ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। उनकी मेहनत और समर्पण ने टीम को उपविजेता का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, विद्यालय की जूनियर टीम ने भी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेकर सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या सिस्टर तेरस ने उपविजेता खिलाड़ियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.