Kushinagar News: श्रुतलेख प्रतियोगिता में अर्पिता और संतोषी ने हासिल किया प्रथम स्थान
कुशीनगर, नवम्बर 15 -- Kushinagar News: कुशीनगर। हाटा ब्लॉक के महुई बुजुर्ग गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय धूसी टोला की दो छात्राओं ने ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के श्रुतलेख में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा सात की छात्रा अर्पिता पटेल और कक्षा आठ की छात्रा संतोषी राव की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासक प्रतिनिधि कमलेश चौधरी, अभिभावक रामकिशोर पटेल और प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह ने दोनों छात्राओं को सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान राम दिनेश सिंह, योगेश सिंह, रामप्रवेश यादव, देवानंद धर दुबे, जयंत सिंह, देवराज प्रसाद, अर्चना विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.