कुशीनगर, अगस्त 9 -- Kushinagar News: कुशीनगर। तमकुही ब्लॉक के राजापाकड़ धाम स्थित श्रीजीतेश्वर शिव मंदिर परिसर में श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव का आयोजन रविवार से किया जाएगा। नौ से 11 अगस्त तक चलने वाले महोत्सव की शुरुआत रामायणकालीन बांसी नदी के शिवाघाट से जलयात्रा के साथ होगी। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजू यादव और प्रबंधक मुकेश यादव ने बताया कि रविवार को श्रद्धालु बांसी नदी के शिवाघाट से जल भरकर जलयात्रा निकालेंगे। सोमवार को श्रीजीतेश्वर शिव मंदिर में जलाभिषेक के साथ अखंड रामचरित मानस पाठ शुरू होगा। लोकगायक दीपक देहाती की टीम मानस पाठ प्रस्तुत करेगी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: चंदवारा में कांवर पदयात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर शाम को त्रयोदशी प्रदो...