कुशीनगर, नवम्बर 4 -- Kushinagar News: सुकरौली। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भगवानपुर खुर्द में मंगलवार को शौचालय के लिए खोदे गये गड्ढें में गिरने से 58 वर्षीय अधेड़ मौत हो गई। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। भगवानपुर खुर्द निवासी राधेश्याम उम्र 58 वर्ष पुत्र महादेव मंगलवार को अपने घर के अगल बगल टहल रहे थे। बताया जाता है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। टहलते समय अचानक बगल में शौचालय के लिए खोदे गये पानी गड्ढे में गिर गये। जानकारी होने पर आस पास लोग पहुंच कर उन्हें गड्ढे से बाहर निकाले। बाहर निकालने पर राधेश्याम की मौत हो गई। सूचना पर पंहुची मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...