Kushinagar News: शिक्षकों को नोटिस जारी, रसोइयों पर होगी कार्रवाई
कुशीनगर, सितम्बर 24 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। दुदही विकासखंड के खिरिया स्थित संविलयन विद्यालय में एमडीएम की सब्जी में कीड़ा मिलने के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में मिली गड़बड़ियों के आधार पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक व कार्यवाहक प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है। वहीं रसोइयों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विद्यालय प्रबंध समिति को संस्तुति करने का निर्देश दिया है।
जांच प्रक्रिया एक दिन पूर्व मंगलवार को बीएसए डॉ. अनिल कुमार सिंह ने विद्यालय पहुंचकर एमडीएम और शैक्षणिक व्यवस्था की जांच की थी। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रखरखाव समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और बच्चों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मामले की विस्तृत जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.