कुशीनगर, जुलाई 7 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। जनपद के राजकीय माध्यमिक विद्यालय इन दिनों शिक्षकों के कमी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। जिले में संचालित 22 राजकीय विद्यालयों में करीब 2400 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन इनके मुकाबले शिक्षकों की संख्या पर्याप्त नहीं है। कई विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण छात्रों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में उपलब्ध शिक्षकों पर अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ गया है। ऐसे में राजकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ बच्चों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है。

शिक्षकों की स्थिति जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के कुल 22 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 13 राजकीय विद्यालयों में हाईस्कूल तथा 9 राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज शामिल हैं। इन विद्य...