कुशीनगर, अगस्त 2 -- Kushinagar News: कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने तथा बाद में शादी से इनकार कर निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को दिए गए तहरीर में युवती ने बताया कि वर्ष 2022 से गांव का ही एक युवक उसे शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। उस समय वह नाबालिग थी। आरोपी उसे आश्वासन देता था कि बालिग होने पर उससे शादी करेगा। युवती का आरोप है कि बालिग होने के बाद जब उसने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा। पीड़िता के अनुसार 15 जुलाई को आरोपी उसे कुशीनगर स्थित एक होटल में ले गया, जहां निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके स...