कुशीनगर, सितम्बर 3 -- Kushinagar News: पडरौना। पटहेरवा थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पटहेरवा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले शाहरूख पुत्र मुसाफिर निवासी मल्लूडीह थाना कसया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रविन्द्र कुमार राय, दरोगा अनुराग यादव, सिपाही नन्दकिशोर शर्मा, नीरज यादव व ऋषभ दुबे आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...