कुशीनगर, अगस्त 30 -- Kushinagar News: कुशीनगर। फाजिलनगर विकास खण्ड के पचरुखिया निवासी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश की आजादी के लिए शहीद हुए स्व. रामानन्द शर्मा की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित करने के बाद दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न प्रांतों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि देश की आजादी हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से मिली है। रामानन्द शर्मा जैसे वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नई पीढ़ी को उनके जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेक...