Kushinagar News: शराब की दुकानों के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
कुशीनगर, अगस्त 26 -- Kushinagar News: नेबुआ नौरंगिया, हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नेबुआ रायगंज में खड्डा-नेबुआ मार्ग पर स्थित सरकारी देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों और महिलाओं ने दुकानों के समीप पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का भी प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप था कि शराब की दुकानों पर आए दिन शराबियों के बीच मारपीट होती रहती है। वहीं, आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छींटाकशी की घटनाएं भी होती हैं। इससे आसपास के लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन की जानकारी इस समस्या से नाराज ग्रामीणों ने शराब की दुकानों के समीप एकत्र होकर प्रदर्शन किया और दुकानों को आबादी तथा मुख्य मार्ग से दूर किसी अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.