Kushinagar News: शरदकालीन गन्ना बोआई के लिए मिल ने निकाली जागरूकता रैली
कुशीनगर, अक्टूबर 13 -- Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा कस्बा स्थित आईपीएल चीनी मिल की ओर से सोमवार को शरदकालीन गन्ना बोआई अभियान के तहत जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। प्रधान प्रबंधक एनपी सिंह और केन हेड सुधीर कुमार ने रैली को झंडी दिखाकर मिल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के लिए रवाना किया। रैली के माध्यम से किसानों को गन्ने की उपज बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।रैली में शामिल वाहनों पर प्रचार सामग्री और साउंड सिस्टम के माध्यम से किसानों को ट्रेंच विधि से गन्ना बोआई करने, आईपीएल फर्टिलाइजर और आईपीएल पेस्टीसाइड का निर्धारित तरीके से प्रयोग करने तथा केन हार्वेस्टर से गन्ने की कटाई के लिए खेत तैयार करने की जानकारी दी गई। अभियान में चीनी मिल के गन्ना विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। प्रधान प्रबंधक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.