कुशीनगर, अगस्त 29 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवादाता।कुशीनगर के कसया में संचालित वृद्धाश्रम में शुक्रवार को वृद्धजनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। वृद्ध माताओं ने बुजुर्ग पुरूषों को राखी बांधी। वृद्धाआश्रम की प्रबंधक ने सभी माताओं को और बुजुर्गों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई। बुजुर्गों ने एक दूसरे को मिठाइयां व गिफ्ट देकर खुशियां मनाईं।कसया में जिले का एक मात्र संचालित वृद्धाश्रम में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। वृद्धाश्रम में 55 बुजुर्ग पुरूष व 45 बुजुर्ग महिलाएं निवास करते हैं। इनकी देखभाल की जिम्मेदारी प्रबंधक समेत 17 कर्मचारियों के कंधों पर है। रक्षाबंधन पर पर्व पर प्रबंधक रागनी सिंह रज्जू ने वृद्धाश्रम परिसर में प्रत्येक बुजुर्गों के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए तिलक लगा कर उनके ...