कुशीनगर, जुलाई 29 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। मेडिकल कॉलेज के नए भवन में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के साथ ही अब पुरानी इमरजेंसी के उपयोग की नई कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पुरानी इमरजेंसी को वार्ड और सेफ हाउस के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इस भवन को विशेष परिस्थितियों, आपदा प्रबंधन और वीवीआईपी व्यवस्थाओं के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। चूंकि यहां पहले से ही अधिकांश आवश्यक चिकित्सा उपकरण, बेड और ऑक्सीजन पाइपलाइन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, इसलिए इसे नए स्वरूप में विकसित करने में अधिक समय या अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता नहीं होगी。

पुरानी इमरजेंसी का नव विकास वर्तमान में मेडिकल कॉलेज का अधिकांश संचालन नए बहुमंजिला भवन से किया जा रहा है। नई इमरजेंसी, ओपीडी, भर्ती वार्ड, ऑपरेशन थिएटर समेत कई म...