Kushinagar News: विधिक जागरूकता शिविर में दी गई कानूनी जानकारी
कुशीनगर, सितम्बर 27 -- Kushinagar News: कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर की ओर से विशुनपुरा खुर्द पंचायत भवन में विधिक जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राविधिक स्वयंसेवक सुधीर यादव ने ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और निशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोग निशुल्क अधिवक्ता सहित कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए नालसा की टोल फ्री हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। शिविर में प्री-लिटिगेशन विवाद समाधान, नशा मुक्ति, बाल विवाह और बाल श्रम सहित विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया। ग्राम पंचायत सचिव संदीप साहनी, सुरेंद्र यादव, विनय यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.