Kushinagar News: विधायक ने किया विवाह भवन का लोकार्पण
कुशीनगर, नवम्बर 16 -- Kushinagar News: कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर के टोला पांडेय छपरा में रविवार को नवनिर्मित विवाह भवन का लोकार्पण खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने फीता काटकर किया। विधायक निधि से 13.50 लाख रुपये की लागत से इस विवाह भवन का निर्माण कराया गया है। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि गांवों में बढ़ती आबादी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। विवाह भवन के निर्माण से ग्रामीणों को शादी-विवाह और अन्य आयोजनों के लिए सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम को खड्डा ब्लॉक प्रमुख शशांक दुबे और नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान संतोष मणि त्रिपाठी, बृजेश मिश्रा, हरगोबिंद रौनियार, हरिगोबिंद गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.