कुशीनगर, सितम्बर 9 -- Kushinagar News: कुशीनगर। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के गुरवलिया-दुदही मार्ग पर विजयपुर परिषदीय विद्यालय के पास सड़क पर बना गड्ढा हादसे का कारण बन गया। विद्यालय जा रहा एक छात्र साइकिल समेत गड्ढे में गिर गया था। घटना की जानकारी मिलते ही शक्ति संयोजक सुदामा कुशवाहा ने विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा को अवगत कराया। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को तत्काल गड्ढा भरवाने का निर्देश दिया।विधायक के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के जेई यूपी सिंह मौके पर पहुंचे और सड़क पर बने गड्ढे को तत्काल भरवा दिया। गड्ढा भरने के बाद मार्ग से आने-जाने वाले राहगीरों और विद्यालय के बच्चों को राहत मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय के पास सड़क पर बना गड्ढा लंबे समय से परेशानी का कारण था। इससे बच्चों और राहगीरों...