कुशीनगर, सितम्बर 9 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। युवक को विदेश में अच्छा रोजगार दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हालत यह हुई कि युवक को दुबई में खाने के भी लाले पड़ गए। लिहाजा उसे किसी तरह स्वदेश लौटना पड़ा। इसके बाद पीड़ित विदेश भेजने वाले कथित एजेंट के पास अपने 1.15 लाख रुपये मांगने पहुंचा तो उसे धमकी देकर भगा दिया गया। पीड़ित युवक के पिता ने इस मामले में पडरौना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।पडरौना शहर के मोगलपुरा छावनी निवासी रियाजुद्दीन खां ने कोतवाली पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि कसया के बैरिया चौराहे पर विदेश में रोजगार दिलाने का कार्यालय खोलकर बैठे कथित एजेंट ने उनके बेटे अरशद को दुबई में 2500 दिरहम प्रति माह वेतन का रोजगार दि...