Kushinagar News: विज्ञान और गणित से विकसित होती है तार्किक सोच : विधायक
कुशीनगर, अक्टूबर 26 -- Kushinagar News: कुशीनगर। खड्डा के स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में विद्या भारती एवं जनशिक्षा समिति से संबद्ध पडरौना बाल शिक्षा समिति के तत्वावधान में जनपदीय विज्ञान प्रश्न मंच, गणित मेला एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि विज्ञान और गणित विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण व नवाचार की भावना विकसित करने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ उनमें आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा व राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध भी विकसित करते हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.