Kushinagar News: वर्षावास के समापन अवसर पर भिक्षुओं ने की बुद्ध वंदना
कुशीनगर, अक्टूबर 26 -- Kushinagar News: कसया, हिन्दुस्तान संवाद। शरद पूर्णिमा के अवसर पर कुशीनगर में भिक्षुओं ने मुख्य मंदिर सहित बुद्ध विहारों में तथागत बुद्ध का पूजन अर्चन कर विश्व कल्याण की कामना की। इसी के साथ भिक्षुओं के तीन मास के वर्षावास का समापन हो गया।रविवार को विभिन्न बौद्ध बिहारों के भिक्षुओं ने भिक्षु संघ के निर्देशन में मुख्य महा परिनिर्वाण मंदिर में तथागत की लेटी प्रतिमा का धम्म पाठ के साथ दर्शन पूजन किया और चीवर चढ़ाया। इसी के साथ नब्बे दिन का वर्षावास समाप्त हो गया। थाई भंते अचान सोम पोंग ने कहा कि बौद्ध धर्म में शरद पूर्णिमा का काफी महत्व है । इसी दिन तथागत बुद्ध को बोध गया में ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।इसके पश्चात पिंड पात्र लेकर भिक्षु नंदका, भिक्षु सों क्रान, भिक्षु अशोक, भिक्षु उपाली, भंते समिट, कुलदीप सही भिक्षु भिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.