कुशीनगर, नवम्बर 7 -- Kushinagar News: कुशीनगर। फाजिलनगर कस्बे के वार्ड संख्या 14 में परसौनी जाने वाली नहर की पटरी पर रहने वाले करीब 15 परिवारों के सदस्य लोहे के अस्थायी पुल के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं। नहर पर स्थायी पुल नहीं होने के कारण इन परिवारों ने खुद ही लोहे का अस्थायी पुल बना रखा है। इसी के सहारे परिवार के बड़े-बुजुर्गों से लेकर छोटे बच्चे तक आते-जाते हैं। इससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।कस्बे में गंडक कॉलोनी से पहले फाजिलनगर-परसौनी नहर की पटरी पर बसे इन परिवारों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए कोई सुरक्षित रास्ता उपलब्ध नहीं है। ऐसे में लोगों ने मजबूरी में नहर पर लोहे का पुल बनाया है। यह भी पढ़ें- Purnia News: नंदनिया दोमुख घाट पर चचरी पुल से आवागमन शुरू, आरसीसी पुल का वर्षों से इंतजार स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ज...