Kushinagar News: लॉटरी के नाम पर 42 हजार की ठगी से बचा खाताधारक
कुशीनगर, सितम्बर 20 -- Kushinagar News: कुशीनगर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की खिरकिया शाखा के कर्मचारियों की सतर्कता से शनिवार को एक खाताधारक 42 हजार रुपये की साइबर ठगी का शिकार होने से बच गया। लॉटरी में ट्रैक्टर निकलने का झांसा देकर जालसाज ने खाताधारक से रकम दूसरे खाते में भेजने को कहा था। बैंक कर्मियों ने लेनदेन संदिग्ध मिलने पर उसे रकम ट्रांसफर करने से रोक दिया। पश्चिमी चंपारण बिहार के धनहा थाना क्षेत्र के खलवा पट्टी निवासी राम भरोसे कुशवाहा के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। फोन करने वाले ने बताया कि उनके नंबर पर लॉटरी निकली है। सात लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर उन्हें महज दो लाख रुपये में देने का दावा करते हुए तत्काल 42 हजार रुपये एक खाते में भेजने को कहा गया। लॉटरी के झांसे में आए राम भरोसे रकम भेजने के लिए खिरकिया बाजार स्थित से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.