कुशीनगर, जुलाई 15 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। चौराखास थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है। दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले का शीघ्र खुलासा करने और चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।दुकानदारों का आरोप है कि बीते कुछ दिनों से बाजार में एक के बाद एक दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों में भय व्याप्त है। सुधीर चौहान ने बताया कि चार दिन पहले उनकी चाय की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे करीब 600 रुपये चोरी कर लिए गए थे। इसके बाद 13 जुलाई की रात फिर उनकी दुकान का ताला तोड़ दिया गया। इस दौरान दुकान में रखी मिठाइयों सहित अन्य सामान को बिखेर दिया गया, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ। दुकानदारों ने पुलिस क...