Kushinagar News: रोस्टिंग के नाम पर हो रही कटौती से विद्युत उपभोक्ता नाराज
कुशीनगर, सितम्बर 13 -- Kushinagar News: कुशीनगर। विद्युत उपकेंद्र पटहेरवा से शाम से लेकर पूरी रात रोस्टिंग के नाम पर हो रही बिजली कटौती से क्षेत्र के उपभोक्ताओं में नाराजगी व्याप्त है। बीते एक सप्ताह से शाम होते ही हर एक घंटे बाद दो घंटे की बिजली कटौती से आजिज उपभोक्ता सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। विद्युत उपकेंद्र पटहेरवा से क्षेत्र के करीब 80 से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। गर्मी के पूरे महीनों में बिजली आपूर्ति का क्रम ऊपर-नीचे होता रहा है, लेकिन बीते करीब एक सप्ताह से शाम छह बजते ही क्षेत्र के उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छा जा रहा है। हर एक घंटे के बाद रोस्टिंग के नाम पर दो घंटे बिजली कटौती की जा रही है। शुक्रवार की शाम 6.20 बजे रोस्टिंग के नाम पर बिजली कट गई और रात 8.20 बजे आपूर्ति बहाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.